लाइव न्यूज़ :

बंधुआ मजदूरी के शिकायतों के बाद चीन ने पश्चिमी ब्रांडों के खिलौनों, कपड़ों को असुरक्षित बताया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:25 IST

Open in App

बीजिंग तीन जून (एपी) चीन की सरकार ने पश्चिमी देशों के एचएंडएम, नाइके और ज़ारा समेत कई अन्य ब्रांड पर असुरक्षित या खराब गुणवत्ता वाले बच्चों के कपड़े और अन्य सामान आयात करने का आरोप लगाया है।

विदेशी कंपनियों ने दरअसल इससे पहले मार्च में देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बंधुआ मजदूरी की शिकायत की थी। जिसके बाद सरकार के इस आरोपों से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।

चीन के सीमा शुल्क एजेंसी ने दरअसल इस सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर गुणवत्ता और सुरक्षा में अयोग्य पायी गई 16 कंपनियों के उत्पादों की सूची जारी की थी। जिसमे टी-शर्ट, खिलोने और टूथब्रश शामिल है। यह घोषणा विदेशी ब्रांडों के लिए एक झटका है।

सरकारी मीडिया ने इन आरोपों के बाद एचएंडएम का बहिष्कार करने की घोषणा की है। एचएंडएम ने दरअसल इस बर्ष की शुरुआत में कहा था कि वह बंधुआ मजदूरी के चलते झिंजियांग के कपास का उपयोग नहीं करेगा। कंपनियों द्वारा जताई गई इस चिंता के बाद आधिकारिक मीडिया ने उनकी कड़ी आलोचना की है।

सरकार के इस बयान और आलोचना के बाद एचएंडएम के सामान को चीन की इ-कॉमर्स मंचो से हटा दिया गया है। जबकि एप स्टोर्स ने नाइके और एडिडास की एप को हटा दिया है। अभिनेताओं ने भी विज्ञापन समझौतों से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

गौरतलब है कि चीन के शिनजियांग दस लाख मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों को नजरबंदी शिविरों तक सीमित कर दिया गया है। चीनी अधिकारियों पर अक्सर जबरन नसबंदी और मस्जिदों को नष्ट करने का आरोप लगता रहता हैं। चीन के अधिकारी इस तरह की रिपोर्ट्स को खारिज करने के लिए विदेशी कम्पनियों पर भी दबाव बनाते है।

चीनी अधिकारी हालांकि, इस तरह की रिपोर्ट्स का खंडन करते रहे हैं। उनका कहना है कि ये शिविर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और कट्टरपंथ का मुकाबला करने के लिए नौकरी के प्रशिक्षण के लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?