लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारतीय नाविकों वाले वाणिज्यिक जहाजों के प्रवेश पर रोक की खबरों को खारिज किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:54 IST

Open in App

बीजिंग, 27 जुलाई चीन ने भारतीय नाविकों (क्रू) वाले वाणिज्यिक जहाजों पर गैर-आधिकारिक प्रतिबंध की खबरों को खारिज किया है। चीन ने कहा है कि उसने अपने बंदरगाहों पर भारतीय क्रू वाले वाणिज्यिक जहाजों के लंगर डालने पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है और इस तरह की खबरें ‘सहीं’ नहीं हैं।

गैर-आधिकारिक प्रतिबंध संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि संबंधित विभागों से विचार-विमर्श के बाद यह तथ्य सामने आया है कि चीन ने इस तरह का कोई अंकुश नहीं लगााया है।

उन्होंने कहा, ‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि चीन ने इस तरह का कोई गैर-आधिकारिक प्रतिबंध नहीं लगाया है। इस बारे में भारतीय मीडिया में आई खबरें सही नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि मीडिया में आईं इस तरह की खबरें सही नहीं हैं।

इससे पहले अखिल भारतीय नाविक और सामान्य श्रमिक संघ ने हजारों भारतीय नाविकों की नौकरियों को बचाने के लिए केंद्र सरकार की मदद मांगी थी। संघ का कहना था कि कंपनियां उन्हें चीन जाने वाले जहाजों के लिए भर्ती नहीं कर रही हैं।

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को लिखे एक पत्र में नाविक के निकाय ने दावा किया है कि इस कारण से 20,000 से अधिक नाविक ‘घर’ पर हैं।

यूनियन ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले गए पत्र में कहा, ‘‘मार्च, 2021 से कोई भी जहाज चीन के बंदरगाह पर पहुंच रहा है और उस पर यदि भारतीय नाविकों का दल है तो सरकार उन जहाजों को प्रवेश की अनुमति नहीं दे रही है।

यूनियन का कहना है कि विभिन्न जहाजों पर 80 प्रतिशत नाविक भारत से आते हैं। उनके बिना जहाजरानी उद्योग बुरी तरह प्रभावित होगा।

इससे पहले भारतीय क्रू वाले दो वाणिज्यिक जहाजों को अन्य देशों के बंदरगाहों की ओर जाना पड़ा था, क्योंकि चीन के बंदरगाहों पर लंगर डालने के लिए इन्हें महीनों इंतजार करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?