लाइव न्यूज़ :

चाइना डेवलपमेंट बैंक श्रीलंका को देगा 50 करोड़ डॉलर का कर्ज

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:37 IST

Open in App

कोलंबो, 12 अप्रैल श्रीलंका ने सोमवार को 50 करोड़ डॉलर के कर्ज को लेकर चीन के सरकारी चाइना डेवलपमेंट बैंक के साथ समझौता किया। इसका मकसद महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच देश की वित्तीय स्थिरता को बनाये रखना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने श्रीलंका ने चीन के साथ 1.5 अरब डॉलर की मुद्रा का अदला-बदली समझौता किया था।

बीजिंग में श्रीलंकाई दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘चीन एक वफादार दोस्त है और हमारी मजबूत दोस्ती को प्रतिबिंबित करते हुए उदारतापूर्वक कठिन चुनौतियों के समय श्रीलंका के लिए अपनी मदद का हाथ बढ़ा रहा है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘50 करोड़ डॉलर का कर्ज एक अरब डॉलर ऋण (पूर्व में किये गये समझौते के तहत) का हिस्सा है। इसमें से 50 करोड़ डॉलर पिछले साल जारी किये जा चुके हैं।’’

इसमें कहा गया है कि इस कर्ज से कोविड-19 चुनौतियों के बीच श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में विदेशी मुद्रा का बहुप्रतीक्षित प्रवाह होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार श्रीलंका को यह कर्ज ऐसे समय समय दिया गया जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च 2021 में घटकर 4.05 अरब डॉलर तक आ गया था। यह मुद्रा भंडार 2008-09 के मुद्रा संकट के बाद सबसे कम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार