लाइव न्यूज़ :

चीन ने पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को अनुकूल माहौल देने की मांग रखी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:58 IST

Open in App

बीजिंग, 17 नवंबर चीन ने अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान से सीपीईसी परियोजनाओं में काम कर रहे हजारों चीनी नागरिकों के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराने को कहा है।

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एवं रोड पहल (बीआरआई) का एक अहम हिस्सा है। इसके माध्यम से चीन के शिनजियांग प्रांत को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोड़ने की योजना है।

सीपीईसी के तहत संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं में चीन के हजारों नागरिक पाकिस्तानी भूभाग में काम कर रहे हैं। इन योजनाओं की धीमी रफ्तार को लेकर चीन के निवेशक कई बार चिंता जता चुके हैं। इस मसले पर गत सोमवार को पाकिस्तानी अधिकारियों ने चीनी कंपनियों के साथ एक बैठक कर उन्हें निवेश अवसरों की जानकारी दी थी।

इस बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने यहां प्रेस ब्रीफिंग में कहा, " हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान अधिक अनुकूल हालात मुहैया कराएगा और वहां पर सक्रिय चीनी कंपनियों के लिए कारोबार सुगम बनाएगी।" हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा।

चीन पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी आवाज उठाता रहा है। हाल के महीनों में चीनी कर्मचारियों पर कई हमले हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार