लाइव न्यूज़ :

चीन ने प्रशांत व्यापार समझौते में शामिल होने के लिए आवेदन किया, ट्रंप ने छोड़ दिया था ये समूह

By भाषा | Updated: September 17, 2021 11:43 IST

Open in App

बीजिंग, 17 सितंबर (एपी) चीन ने अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए 11 देशों के एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार समूह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ ने प्रशांत पारीय भागीदारी के लिए व्यापक और प्रगतिशील समझौते (सीपीटीपीपी) के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री के समक्ष एक आवेदन किया है।

सीपीटीपीपी मूल रूप से प्रशांत पारीय भागीदारी थी, जिसे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आगे बढ़ाया था, और जिसका मकसद एशियाई देशों के साथ वाशिंगटन के बढ़ते संबंधों पर जोर देना था।

चीन को इस समूह में शामिल नहीं किया गया, हालांकि बाद में ओबामा के उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप 2017 में इससे बाहर हो गए। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन भी समूह में शामिल नहीं हुए हैं।

चीन के आधिकारिक समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह आवेदन बीजिंग के वैश्विक व्यापार में नेतृत्व को मजबूत करता है और अमेरिका को ‘‘तेजी से अलग-थलग’’ छोड़ देता है।

इसके सदस्यों में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, चिली, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, पेरू, सिंगापुर और वियतनाम शामिल हैं। ब्रिटेन भी समूह में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?