लाइव न्यूज़ :

बाल विकास, मध्यान्ह भोजन योजनाओं में दिया जाएगा पौष्टिक तत्वों से संवर्धित

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत, सरकार ने समन्वित बाल विकास सेवाओं और मध्यान्ह भोजन जैसी योजनाओं में पोषक तत्वों से संवर्धित चावल की आपूर्ति बढ़ाने का फैसला किया है। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस समय परीक्षण योजना के तहत छह राज्यों में एक-एक जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से इस तरह के चावल का वितरण किया जा रहा है। यह केन्द्रीय योजना, वर्ष 2019-20 में तीन महीनों के लिए प्रायोगिक आधार पर 15 राज्यों में इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया था।

इस योजना का उद्देश्य देश में आबादी में रक्त-अल्पता और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी की समस्या को दूर करना है।

इस साल जनवरी तक, छह राज्यों - आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में पीडीएस के माध्यम से लगभग 94,574 टन फोर्टीफाइड चावल वितरित किया गया है।

अधिकारी ने कहा पीटीआई-भाषा से कहा, "प्रायोगिक योजना के तहत जल्द ही केरल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में संवर्धित चावल का वितरण शुरू होने की संभावना है।" उन्होंने कहा कि सरकार बाकी राज्यों से भी बातचीत कर रही है जहां यह कार्यक्रम शुरू होना है।

अधिकारी ने कहा कि पीडीएस के अलावा, खाद्य मंत्रालय ने समन्वित बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) और मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) के तहत पोषक तत्वों से समृद्ध चावल के वितरण को अप्रैल से पूरे देश में लागू करने का फैसला किया है।

अभी इस तरह का 15,000 टन चावल प्रति वर्ष मिल रहा है। इसकी मात्रा बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?