लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी ने दिया सभी चयनित बैंकिंग प्रतिनिधियों को कार्यस्थल पर तैनात करने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:44 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैंकिंग प्रतिनिधि या बैंकिंग कॉरस्पॉन्डेंट (बीसी सखी) के रूप में चयनित सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित कर कार्यस्थल पर तैनात करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा है कि बीसी की तैनाती से ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बीसी सखी पंचायत भवन से कामकाज करेंगी। इससे गांव के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक में उन्हें बताया गया कि बीसी-सखी के रूप में 58 हजार महिलाओं का चयन हो गया है।

सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि बीसी सखी ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ी सभी जानकारियां देंगी और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को ‘उप्र कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ की संस्तुतियों एवं निर्देशों की समीक्षा हेतु एक बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कामगारों/श्रमिकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अधिकाधिक सेवायोजन और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए राज्य सरकार ने यह आयोग गठित किया है।

आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार कामगारों/श्रमिकों के सामाजिक व आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में जिस प्रकार कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने व उससे बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं, उसी प्रकार कार्ययोजना के तहत कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के कदम व्यापक स्तर पर उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए सभी संबंधित विभागों को कार्ययोजना के अनुरूप कामकाज को प्रभावी तरीके से जारी रखने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?