लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पूल में चावल जमा करने को लेकर प्रधानमंत्री से की बात

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:54 IST

Open in App

रायपुर, 31 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि राज्य में किसानों से खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग के बाद केंद्रीय पूल में चावल जमा करने की अनुमति प्रदान करें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बघेल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के साथ फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उन्हें जल्द से जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने कहा कि बुधवार को बघेल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और उनसे मिलने के लिए समय मांगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तथ्यों को उनके सामने रखा जा सके।

बघेल ने पत्र में कहा कि खरीफ विपणन सत्र में किसानों से खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग के बाद केंद्रीय पूल में 60 लाख टन चावल जमा करने के लिए केंद्र ने राज्य को 'सैद्धांतिक मंजूरी' दे दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने एक दिसंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद अभियान शुरू किया, और अब तक 12 लाख किसानों से 47 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है। लेकिन भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के माध्यम से केंद्रीय पूल में चावल जमा करने के लिए केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग से आवश्यक अनुमति मिलने का अभी भी इंतजार है।’’

उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई बार लिखित और मौखिक संचार के माध्यम से केंद्रीय खाद्य मंत्री से अनुरोध किया गया, लेकिन मंजूरी अभी तक नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि इसकी अनुमति मिलने में देरी ने धान खरीद अभियान और कस्टम मिलिंग प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?