लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों ने 2021 में आर्थिक वृद्धि बेहतर रहने का भरोसा जताया: सर्वे

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च दुनिया भर के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर भरोसा जताया है। एक सर्वे में दुनिया के विभिन्न देशों के करीब 76 प्रतिशत सीईओ को उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद 2021 में वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार बेहतर रहेगा।

प्रमुख परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी की 24वीं सालाना वैश्विक सीईओ सर्वे में भारत समेत 100 देशों और क्षेत्रों के 5,050 मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को शामिल किया गया है। सर्वे में करीब 36 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अगले 12 महीने में आय वृद्धि के लिये अपने संगठन की संभावना को लेकर पूरा भरोसा जताया है। पिछले साल 2020 में यह आंकड़ा 27 प्रतिशत था।

पीडब्ल्यूसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 महामारी घोषित किये जाने के एक साल बाद 76 प्रतिशत वैश्वक कारोबारी प्रमुखों ने आर्थिक वृद्धि बेहतर रहने का अनुमान जताया है।

यह सर्वे जनवरी और फरवरी के बीच किया गया।

इसमें कहा गया है, ‘‘वृद्धि बेहतर रहने का अनुमान जताने वाले सीईओ का प्रतिशत 2020 में 22 प्रतिशत और 2019 में 42 प्रतिशत के मुकाबले कहीं अधिक है। वर्ष 2012 से किये जा रहे सर्वे में भरोसे का स्तर इस बार कहीं ज्यादा है।’’

सर्वे के अनुसार वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर सीईओ का अनुमान खासकर उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को लेकर काफी मजबूत है।

सीईओ अपनी कंपनियों के परिदृश्य को लेकर भी काफी आशान्वित हैं।

भारत में पीडब्ल्यूसी के चेयरमैन संजीव कृष्ण ने कहा, ‘‘दुनिया भर में कंपनी प्रमुखों के लिये एक और महामारी की आशंका सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। सर्वे में ज्यादातर भारतीय सीईओ का मानना है कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि अगले 12 महीने में सुधरेगी।’’

सर्वे में 30 प्रतिशत सीईओ ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जतायी जबकि 2020 में यह 24 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?