लाइव न्यूज़ :

सैमसंग के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:30 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को उनके सरकारी आवास पर सैमसंग (इण्डिया एवं साउथ वेस्ट एशिया) के मुख्य अधिशासी अधिकारी और प्रबंध निदेशक केन कैंग के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि भेंट के दौरान योगी ने कहा कि सैमसंग की नोएडा फैक्ट्री ‘मेक इन इण्डिया’ कार्यक्रम की सफलता का बेहतरीन उदाहरण है। इसके माध्यम से प्रदेश के नौजवानों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता मिली है।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार सैमसंग की निर्माण इकाई को हर सम्भव मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार द्वारा सैमसंग कम्पनी को आगे भी सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।

प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि प्रदेश के बेहतर औद्योगिक वातावरण और निवेश फ्रेण्डली नीतियों के दृष्टिगत सैमसंग कम्पनी ने चीन स्थित डिसप्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (एस0डी0एन0) को नोएडा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया, जिसकी स्थापना का कार्य पूरा किया जा चुका है। यह भारत के प्रति तथा उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाए जाने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाए जाने से भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेन्टिव (पी0एल0आई0) योजना के तहत गौतमबुद्धनगर (नोएडा) स्थित सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री सर्वाधिक मोबाइल निर्माता एवं भारत से सबसे बड़े मोबाइल निर्यातक के रूप में उभरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम