लाइव न्यूज़ :

सुरक्षित स्थानों से चार्टर्ड विमानों को गोवा आने की मंजूरी दी जाये: पर्यटन संगठन

By भाषा | Updated: March 3, 2021 11:29 IST

Open in App

पणजी, तीन मार्च पर्यटन क्षेत्र के एक प्रमुख संगठन ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से राज्य में सुरक्षित स्थानों से चार्टर्ड विमानों को आने देने की मंजूरी प्रदान करने की मांग की है। संगठन ने यह मांग राज्य विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले की है। संगठन का कहना है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये यह मंजूरी दी जानी चाहिये।

ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को दिये ज्ञापन में कहा कि विभिन्न व्यापार निकायों ने रूस, यूक्रेन, कजाकिस्तान, अन्य सीआईएस (सोवियत से अलग हुए देश), ब्रिटेन, पोलैंड और फिनलैंड जैसे देशों के साथ चार्टर्ड उड़ानों के लिये बायो बबल बनाने का सुझाव दिया है।

गोवा विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से 16 अप्रैल के बीच आयोजित किया जायेगा। सावंत 24 मार्च को बजट पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?