लाइव न्यूज़ :

चन्नी ने उद्योग को अनुकूल परिवेश का भरोसा दिलाया, दो दिन का पंजाब निवेशक सम्मेलन शुरू

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:40 IST

Open in App

मोहाली, 26 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उद्योग को निवेश के लिए अनुकूल परिवेश का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि उनका राज्य देश में कारोबार करने की दृष्टि से ‘सर्वश्रेष्ठ स्थान’ है।

चन्नी ने मंगलवार को चौथे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2021 के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक या नौकरशाही में शून्य भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्योपतियों को समाज में संपदा का सृजन करने और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। ‘‘भारत में कारोबार करने की दृष्टि से पंजाब सर्वश्रेष्ठ स्थान है।’’ दो दिन के निवेशक सम्मेलन के पहले दिन कई हितधारक इस आयोजन से डिजिटल तरीके से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मूल्यवान सुझावों से राज्य सरकार को मौजूदा औद्योगिक नीति को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम इस नीति में कुछ जरूरी संशोधन करेंगे जिससे इससे अधिक निवेशक अनुकूल बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम