इंदौर में चना कांटा, मसूर, तुअर, उड़द के भाव में तेजी
By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:09 IST2021-08-19T20:09:59+5:302021-08-19T20:09:59+5:30

इंदौर में चना कांटा, मसूर, तुअर, उड़द के भाव में तेजी
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को चना कांटा 150 रुपये, मसूर 200 रुपये, तुअर (अरहर) 200 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। आज चना की दाल 100 रुपये, मसूर दाल 150 रुपये, तुअर दाल 100 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये एवं मूंग मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।दलहन: चना (कांटा) 5450 से 5500, मसूर 7000 से 7100, तुअर (अरहर) निमाड़ी 5700 से 6800, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7000 से 7100, तुअर (कर्नाटक) 7200 से 7400,मूंग 6200 से 6400, मूंग हल्की 5800 से 6100, उड़द 7000 से 7400, हल्की 5500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल।दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9000 से 9100, तुअर दाल फूल 9200 से 9400, तुअर दाल बोल्ड 9500 से 9900, आयातित तुअर दाल 8800 से 8900,चना दाल 6150 से 6750, मसूर दाल 7900 से 8200, मूंग दाल 7200 से 7500,मूंग मोगर 8000 से 8300, उड़द दाल 9000 से 9300, उड़द मोगर 9700 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।चावल: बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000,दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 5000 से 7000, कालीमूंछ 6800 से 7000, राजभोग 5800 से 6000,दूबराज 3500 से 4000, परमल 2700 से 2850, हंसा सैला 2600 से 2750, हंसा सफेद 2400 से 2500, पोहा 3200 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।