लाइव न्यूज़ :

भारत के समक्ष 8 से 9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि हासिल करने, उसे बरकरार रखने की चुनौती: कांत

By भाषा | Updated: September 25, 2019 16:26 IST

Open in App

 नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि सरकार देश को वापस आठ से नौ प्रतिशत की उच्च आर्थिक वृद्धि दर के रास्ते पर लाने को प्रतिबद्ध है और देश के समक्ष मुख्य चुनौती उच्च आर्थिक वृद्धि दर को बनाये रखने की है। कांत ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब सरकार आर्थिक वृद्धि दर को पांच प्रतिशत के छह साल के निचले स्तर से ऊपर उठाने के लिये कई उपायों की घोषणा कर चुकी है।

कांत ने मंगलवार शाम को कहा, ‘‘सरकार देश को आठ-नौ प्रतिशत की उच्च वृद्धि दर की पटरी पर वापस लाने के लिये प्रतिबद्ध है और देश के समक्ष मुख्य चुनौती आने वाले तीन दशकों तथा उसके बाद तक भी इस वृद्धि दर को बनाये रखने की है।’’ वह भारतीय खनन, भूगर्भीय एवं धातुकर्म संस्थान द्वारा आयोजित 61वें हॉलैंड स्मरण व्याख्यान में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोई भी देश ऊर्जा पर जोर दिये बिना लंबे समय तक वृद्धि करने में सक्षम नहीं हो सका है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यदि हमें यह अगले तीन दशकों तक करना है तो ऊर्जा क्षेत्र को इसके केंद्र में रखना होगा।’’ कांत ने कहा कि देश का मौजूदा प्रति व्यक्ति ऊर्जा उपभोग वैश्विक औसत का करीब एक तिहाई है। यदि भारत विकसित देश बनना चाहता है तो उसे प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत कई गुणा बढ़ानी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘2017-18 की अंतिम तिमाही में हमने 8.10 प्रतिशत की दर से वृद्धि हासिल की जो कि 2019-20 की पहली तिमाही में गिरकर पांच प्रतिशत पर आ गयी। अब बहस हो रही है कि क्या यह चक्रीय गिरावट है या कि अर्थव्यवस्था के समक्ष संरचनात्मक चुनौतियां हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये कई कदम उठाये गये हैं। रिजर्व बैंक ने इस साल अब तक रेपो दर में 1.10 प्रतिशत की कटौती की है। वित्त मंत्री उद्योग एवं कारोबार जगत को चार खेप में राहत की पेशकश की चुकीं हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें