लाइव न्यूज़ :

सीजी पावर ने मुंबई की संपत्ति बेचने के लिए एवी रियल एस्टेट के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने सोमवार को कहा कि उसने मुंबई में कंजूरमार्ग स्थित अपनी संपत्ति 382 करोड़ रुपये में बेचने के लिये एवी रियल एस्टेट के साथ बाध्यकारी समझौता किया है। यह बिक्री मार्च, 2022 तक पूरी होगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘समझौते के तहत खरीदार (एवी रियल एस्टेट प्राइवेट लि.) के साथ 382 रुपये में सौदा हुआ है। यह विवादित राशि 20 करोड़ रुपये जमा के भुगतान के अलावा है। सौदा 31 मार्च, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।’’

कंपनी के अनुसार, नये प्रबंधन की अगुवाई में यह समझौता 16 अक्टूबर को हुआ।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने यह संपत्ति बेचने के लिये 28 अक्टूबर, 2015 को एवी रियल एस्टेट के साथ समझौता किया था। समझौते के तहत बिक्री सौदा 27 दिसंबर, 2019 तक पूरा होना था।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि उसके स्तर पर विभिन्न कारणों से समझौते के तहत सौदा निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?