लाइव न्यूज़ :

सीईएसएल ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिये एचपीसीएल के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लि. ने देश के महानगरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) के साथ समझौता किया है।

शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. की पूर्ण अनुषंगी कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लि. ने (ईईएसएल) ने देश के विभिन्न शहरों में चार्जिंग संबंधी ढांचागत सुविधा लगाने के लिये एचपीएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।’’ इसके तहत एचपीसीएल के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे।

यह समझौता 10 साल के लिये है। इसके तहत सीईएसएल और एचपीसीएल संयुक्त रूप से मुंबई, दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे सहित कई शहरों में ईवी चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने का कार्य करेंगे।

इन चार्जिंग प्वांइट में तेज, धीमी या मध्यम गति से चार्जिंग क्षमता वाले एक या अधिक प्रकार के चार्जर होंगे।

चार्जिंग स्टेशनों को सीईएसएल के एक ऐप के जरिए संचालित किया जाएगा। इससे सभी चार्जिंग स्टेशनों के बेहतर नियंत्रण और निगरानी की सुविधा होगी। सीईएसएल और एचपीसीएल देश में प्रमुख राजमार्गों की भी पहचान करेंगे जहां पर्याप्त चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित किये जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल