लाइव न्यूज़ :

सीवीई नंबरिंग अथॉरिटी के रूप में सीईआरटी-इन अधिकृत

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर इंडियन कम्‍प्‍यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) को देश में डिजाइन, विकसित और विनिर्मित सभी उत्पादों को प्रभावित करने वाले तत्वों के लिये सीवीई नंबरिंग अथॉरिटी (सीएनए) के रूप में अधिकृत किया गया है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

सीवीई अंतरराष्ट्रीय समुदाय-आधारित एक प्रयास है। यह साइबर सुरक्षा से प्रभावित होने वाले चीजों का पता लगाने के लिए समुदाय पर निर्भर करता है। सीईआरटी-इन ‘कॉमन वल्नरबिलिटीज एंड एक्‍सपोजर’ (सीवीई) कार्यक्रम से जुड़ी है।

सीईआरटी-इन देश की साइबर सुरक्षा को लेकर नोडल एजेंसी है। उसे साइबर सुरक्षा के लिहाज से गड़बड़ियों की गुंजाइश के बारे में खुलासा करने और इस संदर्भ में समन्वय की जिम्मेदारी दी गयी है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मेक इन इंडिया के विश्वास को और मजबूत करने के साथ-साथ देश में साइबर सुरक्षा में सेंध से जुड़े मामलों में जिम्मेदार अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए सीईआरटी-इन ने ‘कॉमन वल्नरबिलिटीज एंड एक्‍सपोजर’ (सीवीई) कार्यक्रम में भागीदारी की है।’’

इस संदर्भ में सीईआरटी-इन को ‘सीवीई नंबरिंग अथॉरिटी’ (सीएनए) के रूप में अधिकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम