लाइव न्यूज़ :

कंपनियों के सीईओ को 9-10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद: सीआईआई सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 19, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर उद्योग मंडल सीआईआई के सीईओ सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 9-10 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। हालांकि सेवा एवं विनिर्माण क्षेत्र पर कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के असर को लेकर उनमें चिंता भी है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि उसकी राष्ट्रीय परिषद में शामिल मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के बीच कराए गए इस सर्वेक्षण में शामिल लगभग 10 प्रतिशत अधिकारी वर्ष 2021-22 में वृद्धि 10 प्रतिशत से भी अधिक होने का अनुमान जता रहे हैं।

सीआईआई के अध्यक्ष टी वी नरेंद्रन ने कहा, ‘‘सरकार के लोक निर्माण पर जोर देने, नकदी को बढ़ावा देने के लिए समय पर हस्तक्षेप और हाल के महीनों में नियमों में ढील देने, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना, आरओडीटीईपी और कई अन्य साहसिक सुधारों ने उच्च आर्थिक वृद्धि को लेकर आशावादिता बढ़ाई है।’’

सर्वेक्षण में लगभग 100 सीईओ से राय ली गई। इनमें से 55 प्रतिशत सीईओ ने आशंका जताई कि ओमीक्रोन के प्रकोप से सेवा क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वहीं अन्य 34 प्रतिशत सीईओ ने संकेत दिया कि इससे विनिर्माण क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

सर्वेक्षण के अनुसार 56 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि 2021-22 के दौरान अर्थव्यवस्था 9-10 प्रतिशत की सीमा में बढ़ेगी, जबकि 10 प्रतिशत सीईओ ने उम्मीद जताई कि वृद्धि दर 10 प्रतिशत से भी ज्यादा रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या