लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय आयोग ने 11 ताप विद्युत संयंत्रों को ईंधन के तौर पर पराली का भी इस्तेमाल करने को कहा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में सभी 11 ताप विद्युत संयंत्रों को कोयले के साथ पराली की गांठों का ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने का मंगलवार को निर्देश दिया।

आयोग ने कहा कि इस कदम से लाखों टन जैव ईंधन का उपयोग कर पराली जलाने के मुद्दे का समाधान करने और वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के इलाकों में पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है। यह धान के पौधों को जलाने से बचाव और नियंत्रण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण रणनीति हो सकती है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में सभी 11 ताप विद्युत संयंत्रों को पराली की गांठों का जैव ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। इससे पराली का प्रबंधन हो सकेगा, वायु प्रदूषण में कमी आएगी और धान की पराली का आर्थिक संसाधन के रूप में उपयोग बढ़ेगा।

आयोग ने कहा कि उसने पराली के संभावित उपयोग पर एनटीपीसी और अन्य सरकारी तथा निजी बिजली संयंत्र संचालकों के साथ व्यापक परामर्श किया है। आयोग ने कहा कि एनटीपीसी ने परीक्षण के आधार पर पुष्टि की है कि तकनीकी रूप से बॉयलर में कोई बदलाव किए बिना ताप विद्युत संयंत्रों में जैव इंधन (पांच से 10 प्रतिशत तक) का इस्तेमाल किया जाना संभव है। परीक्षण में सफलता से ताप विद्युत संयंत्रों में जैव ईंधनों के इस्तेमाल की काफी गुंजाइश है।

निर्देश के अनुपालन संबंधी पहली रिपोर्ट आयोग को 25 सितंबर तक सौंपी जाएगी और इसके बाद मासिक आधार पर रिपोर्ट भेजी जा सकती है।

अक्टूबर और नवंबर में पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या बहुत गंभीर हो जाती है। किसानों का कहना है कि धान की फसल काटने और गेहूं की फसल की बुआई के बीच महज 10-15 दिनों का समय मिलता है ऐसे में जल्द खेत तैयार करने के लिए वे पराली को जलाने का विकल्प चुनते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?