लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत बढ़कर 206 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत बढ़कर 206 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 135 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 6,245.54 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 6,726.68 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय 2,135 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही। एक साल पहले समान तिमाही में यह 2,146 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण पर घटकर 15.92 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 18.10 प्रतिशत पर थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 6.76 प्रतिशत से घटकर 5.09 प्रतिशत रह गया।

बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात सुधरकर 84.28 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 79.12 प्रतिशत पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस