लाइव न्यूज़ :

कारोबार सुगमता के लिए कॉफी अधिनियम को सुगम बनाएगा केंद्र

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर सरकार कॉफी अधिनियम पर नए सिरे से विचार करेगी और उसे आज के समय के हिसाब से उद्योग की जरूरतों के अनुकूल बनाएगी। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को यह बात कही। मंत्रालय ने कहा कि इससे क्षेत्र की वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की कॉफी बोर्ड के बेंगलुरु मुख्यालय में कॉफी उत्पादकों, निर्यातकों तथा अन्य अंशधारकों के साथ परिचर्चा में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ।

कॉफी उत्पादकों ने इस बात पर चिंता जताई कि बैंकों ने वित्तीय आस्तियों के प्रतिभूतिकरण और पुनर्निर्माण तथा प्रतिभूति हित के प्रवर्तन (सरफेसी) अधिनियम के तहत उन्हें जो नोटिस जारी किया है उसके चलते वे अपनी जमीन गंवा सकते हैं।

मंत्री ने कॉफी उत्पादकों को भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर सकारात्मक तरीके से संबंधित मंत्रालयों के साथ बातचीत की जाएगी और जल्द से जल्द इसका एक उचित समाधान निकाला जाएगा।

मौजूदा कॉफी अधिनियम 1942 में बना था और इसके कई प्रावधान आज बेकार हो चुके हैं और वे कॉफी व्यापार के रास्ते में बाधक हैं।

बयान में कहा गया है कि इसी के मद्देनजर इस कानून के प्रावधानों पर नए सिरे से विचार करने का फैसला किया गया है।

बैठक में कई निर्यातकों ने इस बात पर चिंता जताई कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ढुलाई दरों में बढ़ोतरी की वजह से कई गंतव्यों के लिए भारतीय कृषि निर्यात प्रतिस्पर्धी नहीं रह गया है। उन्होंने परिवहन एवं विपणन सहायता योजना (टीएमए) के तहत सहायता बढ़ाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?