लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी राज्यों से केंद्र ने डीबीटी के फायदों का ब्योरा मांगा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:02 IST

Open in App

अमरावती, 13 नवंबर केंद्र सरकार ने राज्यों से विभिन्न प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं से हो रहे फायदों और अब तक हुई बचत के बारे में विवरण मांगा है।

केंद्रीय मंत्रिडमंडलीय सचिवालय ने डीबीटी योजनाओं को दक्षिणी क्षेत्र परिषद की 29वीं बैठक के लिए प्राथमिकता सूची में रखा है। मंदिरों के शहर के रूप में मशहूर तिरुपति में 15 नवंबर को होने वाली इस बैठक में केंद्र के अलावा दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

दक्षिणी राज्यों में से कर्नाटक, केरल, तेलंगाना एवं लक्षद्वीप ने अभी तक मंत्रिमंडलीय सचिवालय को डीबीटी योजनाओं के फायदों के बारे में कोई ब्योरा नहीं भेजा है। वहीं पुडुचेरी ने इससे मामूली बचत होने की बात कही है।

दक्षिणी क्षेत्र परिषद की बैठक के लिए निर्धारित एजेंडे के मुताबिक, कर्नाटक और तेलंगाना ने अपने डीबीटी पोर्टलों को डीबीटी भारत से संबद्ध नहीं किया है जबकि इसके लिए केंद्र की तरफ से कई बार कहा जा चुका है।

एजेंडा नोट के मुताबिक, लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि जमा करने की डीबीटी योजनाओं में अब भी कुछ फर्जी लाभार्थी मौजूद हैं, जिन्हें हटाना जरूरी है। फर्जी खातों को हटाने के बाद इससे होने वाली बचत की योजनागत गणना की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?