लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने चौथी तिमाही के बेहतर राजस्व संग्रह से राज्यों को 45,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त जारी किये

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने राज्यों को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तहत वित्त वर्ष 2020-21 में अतिरिक्त अंतरण के रूप में 45,000 करोड़ रुपये जारी किये। मार्च तिमाही में राजस्व में वृद्धि को देखते हुए यह राशि जारी की गयी है।

वित्त वर्ष 2020-21 के संशोधित अनुमान के मुताबिक वर्ष के दौरान साझा करों और शुल्कों के रूप में 41 प्रतिशत यानी 5,49,959 करोड़ रुपये राज्यों को जारी किया जाना है।

बहरहाल, आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय ने 5,94,996 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की है,जोकि उन साझा करने योग्य करों के शुरुआती अनुमानों पर आधारित है जिसे 2020-21 में एकत्र किया जाना था।

पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिश के मुताबिक वर्ष 2020- 21 के दौरान केंद्र के विभाज्य योग्य करों का 41 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को दिया जाना था। मंत्रालय ने कहा कि 45,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि को दो किस्तों... 14,500 करोड़ और दूसरी 30,500 करोड़- में जारी किया गया।

मंत्रालय ने 26 मार्च 2021 को अंतरण की 14वीं नियमित किस्त के साथ 14,500 करोड़ रुपये जारी किए गए, जबकि 30,500 करोड़ की दूसरी किस्त 31 मार्च 2021 को राज्यों को जारी की गई।

बयान के अनुसार, ‘‘वित्त मंत्रालय ने यह राशि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में राजस्व में भारी वृद्धि को देखते हुए और राजकोषीय संघवाद की भावना के अनुरूप जारी की है।’’

इसके अलावा वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाला व्यय विभाग ने पूंजी व्यय योजना के लिये राज्यों को विशेष सहायता के तहत 11,830 करोड़ रुपये जारी किये।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 अक्टूबर, 2020 को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत योजना की घोषणा की थी। योजना का मकसद राज्य सरकारों को पूंजी व्यय के लिये प्रोत्साहित करना है जो कोविड-19 महामारी के कारण कम राजस्व की वजह से 2020-21 में कठिन वित्तीय माहैल का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?