लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों को नवंबर में कर हिस्से के रूप में 95,082 करोड़ रुपये की दो किस्तें जारी कीं

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर केंद्र ने राज्यों को करों में हिस्सेदारी के तहत 95,082 करोड़ रुपये की दो किस्तें नवंबर में जारी की हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हाल में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि केंद्र राज्यों को अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ाने में मदद के लिए एक अग्रिम किस्त को शामिल करके नवंबर की कर हस्तांतरण की राशि को दोगुना करेगा।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘सरकार ने 22 नवंबर, 2021 को राज्य सरकारों को उनके कर के हिस्से की 95,082 करोड़ रुपये की दो किस्तें जारी की हैं। जबकि सामान्य मासिक हस्तांतरण 47,541 करोड़ रुपये है।’’

वर्तमान में केंद्र सरकार कुल जुटाए गए कर का 41 प्रतिशत राज्यों को एक वित्त वर्ष के दौरान 14 किस्तों में जारी करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित