लाइव न्यूज़ :

केंद्र की कैप्टिव ब्लॉक से 50 प्रतिशत कोयला बेचने की अनुमति देने की योजना

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी केंद्र सरकार की कैप्टिव ब्लॉक से निकलने वाले 50 प्रतिशत कोयला/ लिग्नाइट को बेचने की इजाजत देने की योजना है, ताकि इनकी उत्पादकता एवं उपलब्धता को बढ़ाया जा सके।

सरकार ने खदान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर) में एक प्रावधान शामिल करके ऐसा करने की योजना बनाई है।

कोयला मंत्रालय ने एक संक्षिप्त टिप्पणी में कहा, ‘‘खनन मंत्रालय के साथ परामर्श पत्र में यह प्रस्तावित किया गया है कि कैप्टिव खदानों द्वारा वार्षिक आधार पर उत्पादित कोयला/ लिग्नाइट के 50 प्रतिशत हिस्से को बेचने की इजाजत देने के लिए अधिनियम में एक प्रावधान को शामिल किया जाए। इसके आगे कैप्टिव खदानों से कोयला/ लिग्नाइट की बिक्री पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।’’

आमतौर पर कैप्टिव खदान से होने वाले उत्पादन का किसी खास मकसद के लिए ही उपयोग किया जा सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि उसने इन प्रस्तावों पर कोयला उत्पादक राज्यों, हितधारकों और आम जनता के सुझाव मांगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस