लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए केंद्र पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा: अमित मित्रा

By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:57 IST

Open in App

कोलकाता, पांच दिसंबर कोविड-19 संकट के चलते पैदा हुए आर्थिक संकट का समाधान करने के लिए केंद्र द्वारा ‘‘पर्याप्त कदम नहीं उठाने’’ का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने शनिवार को कहा कि देश में मांग बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को और अधिक खर्च करना चाहिए।

उन्होंने यहां इंफोकॉम आईटी में कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और जापान की अर्थव्यवस्थाओं के विपरीत यहां केंद्र सरकार ने पूंजीगत व्यय की जरूरत महसूस नहीं की।

मित्रा ने कहा, ‘‘जब कोविड​​-19 महामारी ने अर्थव्यवस्था पर प्रहार किया, तो सरकार को महामंदी को लेकर सावधान होना चाहिए था, जो आज सच में है। ऐसे में केंस के मॉडल को अपनाना चाहिए था, जिसमें मांग को बढ़ावा देने के लिए सरकारी खर्च बढ़ाया जाता है, क्योंकि निजी क्षेत्र ऐसा करने में असमर्थ है।’’

उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च में बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था पर कई सकारात्मक असर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?