लाइव न्यूज़ :

केंद्र जीएसटी के कारण राज्यों के राजस्व नुकसान की पांच साल तक भरपाई को प्रतिबद्ध: सीतारमण

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि केंद्र कानून के अनुसार जीएसटी क्रियान्वयन की वजह से राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान की पांच साल तक क्षतिपूर्ति के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

सीतारमण ने कहा कि जीएसटी संविधान संशोधन अधिनियम के तहत केंद्र को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से राज्यों को राजस्व में होने वाले नुकसान की पांच साल तक भरपाई करनी है। इस दौरान राज्यों के राजस्व को वर्ष 2015-16 के आधार पर सालाना 14 प्रतिशत की दर पर संरक्षित रखने की व्यवस्था की गयी है।

सीतारमण ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, ‘‘केंद्र सरकार संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को पांच साल के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये प्रतिबद्ध है।’’

उनसे यह पूछा गया था कि क्या सरकार इस तथ्य से अवगत है कि कोई राज्य राजस्व में 14 प्रतिशत अनुमानित वृद्धि को हासिल नहीं कर पाया है। अगर ऐसा है, तो क्या सरकार 2022 के बाद जीएसटी क्षतिपूर्ति का इरादा रखती है।

एक अन्य सवाल के जवाब में सीतारमण ने कहा कि जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में 2020-21 के लिये 37,134 करोड़ रुपये और 2021-22 के लिये 14,664 करोड़ रुपये जारी किये जाने बाकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम