लाइव न्यूज़ :

केंद्र जम्मू-कश्मीर को बिजली अधिशेष प्रदेश बनाने के लिए हर संभव मदद को प्रतिबद्ध: सिंह

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:28 IST

Open in App

श्रीनगर 15 अक्टूबर केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को बिजली अधिशेष प्रदेश बनाने की दिशा में हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में सभी आपूर्ति बाधाओं को दूर करने और नागरिकों को चौबीस घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदान के लिए भी प्रतिबद्ध है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सिंह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर यहां आये हैं।

उन्होंने इस दौरान जम्मू-कश्मीर में नागरिकों के जीवन को और बेहतर बनाने और उद्योगों के लिए कारोबार सुगमता में सुधार के लिए हर समय गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

मंत्री ने 118 करोड़ रुपये की लागत वाली छह पारेषण एवं वितरण परियोजनाओं के लिए यहां राज भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह से इतर यह बात कही। सिंह और प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परियोजनाओं का सयुंक्त रूप से ‘ऑनलाइन’ उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपराज्यपाल सिन्हा ने लोगों की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, "एक मजबूत बिजली क्षेत्र का मतलब जीवन को सुगम बनाना, औद्योगीकरण और रोजगार में वृद्धि है। हम जम्मू-कश्मीर के बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं जो पिछले कई दशकों से जर्जर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई