लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने केरल से 64,000 करोड़ रुपये की रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू करने को कहा

By भाषा | Updated: February 7, 2021 17:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात फरवरी केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम को उत्तरी सिरे कासरगोड़ से जोड़ने वाली अर्द्ध-द्रुत गति की रेल परियोजना के लिए 64,000 करोड़ रुपये की संशोधित ऋण जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। राज्य के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जापान की विकास एजेंसी जीका ने इससे पहले इस परियोजना के लिए 33,700 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई थी। वित्त मंत्रालय ने 2019 में इसे मंजूरी दे दी थी। लेकिन बाद में जीका ने अपनी निवेश प्रतिबद्धता में भारी कटौती की, जिससे बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने संशोधित ऋण योजना भेजने को कहा था।

एक अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच जनवरी को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र भेजकर केरल रेल विकास निगम (के-रेल) से इस परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरियां हासिल करने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने को कहा है। के-रेल इस परियोजना के कार्यान्वयन की नोडल एजेंसी है। यह राज्य की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है।

केंद्र ने के-रेल को निर्देश दिया है कि वह जीका से इस अर्द्ध-द्रुत गति की रेल सिल्वर लाइन के लिए 63,941 करोड़ रुपये के वित्तपोषण को अंतिम रूप देने के लि बात करे। यह परियोजना तिरुवनंतपुरम को कासरगोड़ से जोड़ेगी। इससे 529.45 किलोमीटर की यात्रा का समय घटकर चार घंटे रह जाएगा। अभी इसमें 12 घंटे लगते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार