लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कर्नाटक सरकार से विस्ट्रॉन हिंसा की जांच जल्द पूरा करने को कहा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्र ने कर्नाटक सरकार से एप्पल के लिए अनुबंध पर आईफोन का विनिर्माण करने वाली कंपनी विस्ट्रॉन के कोलार जिले के नरसापुरा संयंत्र में हिंसा की घटना की जांच जल्द पूरा करने को कहा है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी।

वेतन का भुगतान नहीं किए जाने की वजह से विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन के नरसापुरा संयंत्र के श्रमिक ने पिछले सप्ताह जमकर हंगामा किया था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने राज्य से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस घटना की वजह से निवेशकों की धारणा प्रभावित नहीं होने पाए।

बयान में कहा गया है कि विस्ट्रॉन कारखाने में हिंसा पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। ‘‘उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव ने कल इस बारे में कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और उन्हें जांच को जल्द पूरा करने को कहा। सचिव ने कहा कि दोषियों की जल्द पहचान की जाए और श्रमिकों के वेतन और श्रम संबंधी मुद्दों को हल किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम