लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने राज्य खाद्य आयोगों को कमजोर वर्गो पर विशेष ध्यान देने को कहा

By भाषा | Updated: December 5, 2020 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के खाद्य आयोगों (एसएफसी) से कहा कि वे खाद्य कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हुए समाज के कमजोर वर्ग पर विशेष ध्यान दें।

एक सरकारी बयान के अनुसार एसएफसी के अनुभव को साझा करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अनिवार्य जिम्मेदारियों के निर्वहन करने में उनके समक्ष आ रही समस्याओं पर ध्यान देने के लिए खाद्य सचिव सुधांशु पांडे की अध्यक्षता में स्वतंत्र एसएफसी के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।

खाद्य सचिव ने कहा कि खाद्य कानून के लागू होने के साथ लाभार्थियों को कानूनी अधिकार के रूप में खाद्यान्न प्रदान करने के लिए, कल्याण आधारित दृष्टिकोण में एक बदलाव किया गया है।

हालांकि, खाद्य कानून के लागू होने के बाद से बहुत प्रगति हुई है, बहुत सारे काम को अभी अपने दायरे में लिया जाना बाकी है।

खाद्य कानून के तहत, केंद्र सरकार 80 करोड़ से अधिक की आबादी के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम खाद्यान्न 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर प्रदान करती है।

सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि एसएफसी को विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी), बगैर आश्रय वाले व्यक्तियों, स्वच्छता कर्मियों जैसे विशिष्ट व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के एसएफसी द्वारा अपने कामकाज पर प्रस्तुतियां दी गईं।

बयान में कहा गया है कि राज्य सरकारों से एसएफसी को मजबूत करने की अपील की जाती है ताकि वे राज्यों के लोगों की सेवा कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस