लाइव न्यूज़ :

सीमेंट की बिक्री तिमाही आधार पर अप्रैल-जून में 25% गिरी, आगे तेजी की उम्मीद: इक्रा

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से अप्रैल-जून तिमाही में देश में सीमेंट की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है।क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को कहा कि इससे पिछली तिमाही आधार पर बिक्री में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

उसकी एक रपट के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही में मांग के जोर पकड़ने के साथ बिक्री में वृद्धि होने की उम्मीद है। इस साल अप्रैल में जब कोविड19 की दूसरी लहर अपने उफान पर थी, मासिक आधार पर घरेलू उत्पादन में 35 प्रतिशत की कमी आयी । महामारी से पहले अप्रैल 2019 की तुलना में उत्पादन चार प्रतिशत कम है।

पिछले साल कोविड-19 की तुलना में इस बार दूसरी लहर से देश के ग्रामीण इलाके भी प्रभावित हुए। पिछले साल बीमारी से ज्यादातर शहरी इलाके प्रभावित हुए थे।

आईसीआरए ने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है।"

हालांकि एजेंसी ने यह भी कहा कि एक बार लॉकडाउन नियमों में ढील दिए जाने के साथ मांग बढ़ेगी जिससे बिक्री के बढ़ने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार