लाइव न्यूज़ :

सिएट ने क्लीनविन एनर्जी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:48 IST

Open in App

मुंबई चार अक्टूबर टायर बनाने वाली कंपनी सिएट लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने क्लीनविन एनर्जी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने इस अधिग्रहण के लिए पिछले महीने येलोस्टोन क्लीन एनर्जी एलएलपी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

क्लीनविन एनर्जी महाराष्ट्र में अपने स्वामित्व वाले पवन ऊर्जा उत्पादन संयंत्र का संचालन और रखरखाव करती है। कंपनी ने स्वयं के उपयोग के लिये यह संयंत्र लगाया है।

वही आरपीजी समूह की सिएट कंपनी अगले तीन वर्षों में 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने की योजना बना रही है।

सिएट टायर के मुख्य वित्तीय अधिकारी कुमार सुब्बैया ने एक विज्ञप्ति में कहा, "हमें क्लीनविन एनर्जी के साथ 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के पूरा होने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।"

उन्होंने कहा, "हमें यह निवेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है क्योंकि यह 2030 तक कार्बन फुटप्रिंट को 50 प्रतिशत तक कम करने पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में एक और कदम है।"

कंपनी ने सितंबर में येलोस्टोन क्लीन एनर्जी के साथ क्लीनविन एनर्जी फाइव एलएलपी में 60 लाख रुपये तक निवेश करने के लिए एक सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार