लाइव न्यूज़ :

सीई इंफो सिस्टम्स का शेयर पहले दिन 35 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर डिजिटल मैपिंग कंपनी मैपमायइंडिया की मूल इकाई सीई इंफो सिस्टम्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 1,033 रुपये के मुकाबले 35 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले, कंपनी का शेयर 53 प्रतिशत उछलकर सूचीबद्ध हुआ था।

सीई इंफो सिस्टम्स के शेयर बीएसई पर अपने कारोबार के पहले दिन निर्गम मूल्य से 53.04 फीसदी की बढ़त के साथ 1,581 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में 53.61 प्रतिशत बढ़कर 1,586.85 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 35 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,394.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

एनएसई पर यह 51.50 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,565 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 33.10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,375 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कंपनी का बीएसई में बाजार मूल्यांकन 7,425 करोड़ रुपये रहा।

सीई इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ को पिछले सप्ताह निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया के साथ 154.71 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के इक्विटी शेयरो का मूल्य दायरा 1,000 से 1,033 रुपये प्रति शेयर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा