लाइव न्यूज़ :

सीडीसीएल की केवाईसी इकाई ने 10 दिन में दो बार 4.39 करोड़ निवेशकों का ब्योरा ‘उजागर’ किया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) की अनुषंगी कंपनी सीडीएसएल वेंचर्स लिमिटेड (सीवीएल) ने 10 दिन की अवधि में दो बार चार करोड़ से अधिक भारतीय निवेशकों का व्यक्तिगत और वित्तीय ब्योरा (डेटा) उजागर किया है। साइबर सुरक्षा सलाहकार स्टार्टअप कंपनी साइबरएक्स9 ने यह खुलासा किया।

सीडीएसएल दरअसल भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष पंजीकृत एक डिपॉजिटरी है। वही सीवीएल एक केवाईसी पंजीकरण एजेंसी है, जो अलग से सेबी के पास पंजीकृत है।

इस संबंध में सीडीएसएल ने कहा कि उसने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है और अब गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया है।

साइबरएक्स9 के अनुसार, उसने 19 अक्टूबर को सीडीएसएल को इस बारे में सूचना दी थी। इसे ठीक करने में सीवीएल को लगभग सात दिन लगे जबकि इसका तुरंत समाधान किया जा सकता था।

साइबरएक्स9 के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह जानकारी जारी करने से पहले हमने गड़बड़ी की पुष्टि की और तब तक सब ठीक कर दिया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अनुसंधान टीम 29 अक्टूबर फिर से काम पर लग गई। इस दौरान कुछ ही मिनटों में हमने पाया कि सुरक्षित की गई उस प्रणाली में आसानी से सेंध लगाई जा सकती है, जिसे सीडीएसएल ने पहली गड़बड़ी को ठीक करने के लिए अपनाया था।’’

साइबरएक्स9 ने अपने ब्लॉग में बताया कि उजागर डेटा में निवेशकों के नाम, फोन नंबर, ईमेल पता, पैन नंबर, आय श्रेणी, पिता का नाम तथा जन्म तिथि शामिल है।

वही सीडीएसएल से इस बारे में कहा कि सीडीएसएल में कोई सुरक्षा समस्या नहीं है। सीवीएल को उसकी वेबसाइट पर एक चेतावनी मिली थी जिसे बाद में ठीक कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय