लाइव न्यूज़ :

सीसीआई ने पीएमपी इंफ्राटेक, रति इंजीनियरिंग, दो अन्य पर 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोमवार को पीएमपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, रति इंजीनियरिंग और कुछ ऐसे व्यक्तियों पर कुल 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जो गेल द्वारा जारी एक निविदा बोली में हेराफेरी को लेकर गतिविधियों में शामिल होकर फर्मों को प्रबंधित और नियंत्रित करने वाले व्यक्तियों में थे।

नियामक ने उन्हें भविष्य में अनुचित व्यापार के कामकाज में शामिल होने से रोकने और उसे बंद करने के लिए भी कहा है।

नियामक ने पीएमपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रति इंजीनियरिंग पर 2.5 लाख रुपये और फर्मों को प्रबंधित और नियंत्रित करने वाले उनके संबंधित व्यक्तियों पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

जुर्माना लगाये गये लोगों में, पीएमपी इंफ्राटेक के निदेशक, मुकेश पटेल और रति इंजीनियरिंग के साझेदार गौतम के भेसानिया शामिल हैं।

नियामक ने यह जुर्माना राशि 60 दिनों के भीतर जमा करने का निर्देश दिया है।

यह मामला गुजरात के अहमदाबाद और आणंद क्षेत्रों में स्थित गैस कुओं की साइट की बहाली के लिए वर्ष 2017-18 में गेल द्वारा जारी एक निविदा से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?