लाइव न्यूज़ :

सीबीआईसी का अधिकारियों को निर्देश, निर्यातकों के लिए कंटेनरों की उपलब्धता को बनाएं आसान

By भाषा | Updated: September 11, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लावारिस, अस्पष्ट पहचान और जब्त किए गए सामानों वाले कंटेनर का जल्द से जल्द निपटान करें, ताकि निर्यातकों के लिए कंटेनरों की उपलब्धता को आसान बनाया जा सके।

सीबीआईसी ने अपने फील्ड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें सक्रिय कदम उठाने चाहिए ताकि जांच के दायरे में आने वाले आयातित कार्गो कंटेनरों को तेजी से छोड़ा जा सके।

निर्देश में कहा गया, ‘‘कंटेनरों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर देते हुए बोर्ड ने फैसला किया है कि फील्ड अधिकारी बोर्ड के परिपत्र के अनुसार निर्धारित समय-सीमा और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए लावारिस/ रुके हुए/ जब्त किए गए सामानों का शीघ्रता से निपटान करें, जिसमें कंटेनर शामिल हैं।’’

बोर्ड ने कहा कि फील्ड अधिकारियों ने कंटेनरों को जारी नहीं करने के लिए अदालती मामले, खुफिया एजेंसियों द्वारा रोक जैसे कारण बताए हैं।

निर्यातक समुदाय ने बार-बार कंटेनरों की कमी का मुद्दा उठाया है, क्योंकि इससे निर्यात प्रभावित होता है।

लुधियाना हैंड टूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा कि यह सरकार का एक अच्छा कदम है और निर्यातकों के लिए बहुत सारे कंटेनर उपलब्ध होंगे।

रल्हन ने हालांकि कहा कि जहां अदालती मामले लंबित हैं, वहां उन कंटेनरों को पट्टे पर देना संभव नहीं होगा।

भारतीय निर्यातकों के संगठन फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि लगभग 20,000 कंटेनर अभी भी फंसे हुए हैं, क्योंकि इन्हें या तो एजेंसियों ने जब्त कर लिया है या आयातकों ने छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संख्या बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन इस समय जब आपूर्ति अपर्याप्त है, तो इससे मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम