लाइव न्यूज़ :

सीबीआईसी प्रमुख ने व्यापारियों से कहा: कर लाभ पाने के लिये प्रावधानों का अनुपालन करें

By भाषा | Updated: December 5, 2020 20:55 IST

Open in App

कोलकाता, पांच दिसंबर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन एम अजीत कुमार ने शनिवार को कहा कि सरकार द्वारा दिये गये कर लाभ प्राप्त करने के लिये व्यापारी समुदाय को अनुपालन मानदंडों का पालन करना चाहिये।

भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कुमार ने कहा कि उन व्यापारियों को अलग करने की आवश्यकता है, जो मानदंडों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं लेकिन अनुचित लाभ उठा रहे हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘व्यापार (व्यापार समुदाय) और सरकार को एक साझेदारी में काम करना है। कुछ व्यापारी अनुचित लाभ ले रहे हैं, लेकिन मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे सरकार को विस्तारित लाभों पर अंकुश लगाने के लिये कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।’’

पिछले दो हफ्तों में, विभाग ने 10 हजार करोड़ रुपये तक इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी का पता लगाया है, जिसके बाद 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जीएसटी रिफंड पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन लेनदेन के लिये कोई रिफंड न दिया जाये, जहां सरकार ने कोई शुल्क नहीं लिया है।’’

उन्होंने कहा कि जोखिम पैदा करने वाले व्यापारियों को पता लगाने के लिये विभाग को विश्लेषण का सहारा लेना होगा।

कुमार ने कहा कि कारोबार जगत के ऐसे बिगड़े लोगों को अलग थलग करने की जरूरत है। इससे सरकार को व्यापार के लिए और रियायतें देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने अक्टूबर और नवंबर के जीएसटी संग्रह को उत्साहवर्धक बताया। माल और सेवाकर का संग्रह नवंबर में 1.04 लाख करोड़ रुपये और इससे पहले महीने 1.05 लाख करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें