लाइव न्यूज़ :

थ्री सी होम्स को आययकर विभाग के ई-मेल की प्रामाणिकता की जांच सीबीआई करेगी : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: July 19, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ल उच्च न्यायालय ने एक आयकरदाता इकाई को प्रेषित एक विवादास्पद ई-मेल की प्रामाणिकता की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का निर्देश दिया है।यह ई-मेल कथित रूप से आयकर विभाग की ओर से भेजा गया है पर विभाग का दावा है कि आयकरदाता इकाई ने इसमें ‘फर्जीवाड़ा’ किया है।

न्यायमूर्ति मनमोहन तथा न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने निष्कर्ष दिया कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है क्योंकि एक पक्ष द्वारा या तो दस्तावेज में गड़बड़ी की गई है या वह पूरी सचाई नहीं बता रहा है।

अदालत ने अपने 16 जुलाई के आदेश में कहा कि यह मामला वित्त मंत्रालय-आयकर विभाग से जुड़े संवेदनशील सर्वर और एक वरिष्ठ अधिकारी से संबंधित है।

उच्च न्यायालय ने जांच एजेंसी को यह पता लगाने को कहा है कि संबंधित ई-मेल करदाता कंपनी को जारी किया गया था या नहीं। यदि जारी किया गया था, तो किसने इसे भेजा था।

पीठ ने कहा, ‘‘यह अदालत सीबीआई को निर्देश देती है कि वह 31 मई, 2021 को जारी ई-मेल की जांच करे। यह पता लगाया जाए कि ई-मेल कंपनी को जारी किया गया था या नहीं। रजिस्ट्री को भी इस आदेश की प्रति 20 जुलाई तक निदेशक, सीबीआई के पास भेजनी होगी। सीबीआई निदेशक इस मामले की जांच के लिए अधिकारी मनोनीत करेंगे।

संबंधित कंपनी थ्री सी होम्स प्राइवेट लि. को 31 मई को आयकर विभाग से ई-मेल मिला था जिसमें कहा गया था कि उसकी संबंधित अधिकारी के समक्ष सुनवाई 14 जून तक टाल दी गई है।

हालांकि, दो जून को कंपनी को इस प्रक्रिया से संबंधित एक जून की तारीख का आकलन आदेश मिला। उसके बाद कंपनी ने उच्च न्यायालय का रुख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?