लाइव न्यूज़ :

कैट ने अपने ई-वाणिज्य पोर्टल के लिये विक्रेताओं को जोड़ने को लेकर मोबाइल ऐप शुरू किया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च व्यापारियों का संगठन कैट ने अपने आने वाले ई-वाणिज्य पोर्टल ‘भारत ई-मार्केट’ के लिये विक्रेताओं को जोड़ने को लेकर मोबाइल ऐप की शुरूआत की।

ऐप से कारोबारी और सेवा प्रदाता पोर्टल पर पंजीकरण कर अपना ई-दुकान शुरू कर सकते हैं।

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि पूर्ण रूप से भारतीय, भारत ई-मार्केट पोर्टल देश के सभी नियमों एवं नियमन का पालन करेगा।

कैट अमेजन जैसी विदेशी ई-वाणिज्य कंपनियों के खिलाफ देश के एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाती रही है। हालांकि विदेशी ई-वाणिज्य कंपनियां इन आरोपों से इनकार करती रही हैं।

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘जिस तरीके से ई-वाणिज्य बाजार को विदेशी ई-वाणिज्य कंपनियां देश के कानून और नियमों का उल्लंघन क विकृत कर रही हैं, उसको देखते हुए पूरी तरह से व्यापारियों और ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार ई-वाणिज्य पोर्टल जरूरी था।’’

व्यापारियों के संगठन ने इस साल दिसंबर तक सात लाख व्यापारियों को और दिसंबर 2023 तक एक करोड़ कारोबारियों को पोर्टल से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि पोर्टल में कोई विदेशी निवेश स्वीकार्य नहीं होगा और उपयोगकर्ताओं के आंकड़े पूरी तरह से भारत में ही रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?