लाइव न्यूज़ :

कैट का ई-फार्मेसी कंपनियों पर औषधि व सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के उल्लंघन का आरोप

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ई-फार्मेसी कंपनियों पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। संगठन ने इस संबंध में सरकार को एक पत्र लिखकर कहा है कि इससे लाखों खुदरा दवा दुकानदारों को नुकसान हो रहा है।

कैट ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस मुद्दे पर पत्र पर लिखा।

कैट ने गोयल को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह नोट करना महत्वपूर्ण है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री अवैध है। औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत कानूनी व्यवस्था, पर्चे वाली दवाओं की होम डिलिवरी की अनुमति नहीं देती है।’’

संगठन ने दावा किया कि ई-फार्मेसी कंपनियों की बाजार बिगाड़ने वाली कीमतों से खुदरा दवा दुकानदारों को नुकसान हो रहा है।

कैट ने कहा कि मेडलाइफ और 1एमजी जैसी ई-फार्मेसी कंपनियां करीब 40-45 प्रतिशत की छूट देकर बाजार को खराब करने वाली नीतियां अपना रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें