कैस्ट्रोल इंडिया ने जया जामरानी को उपाध्यक्ष-विपणन नियुक्त किया
By भाषा | Updated: January 12, 2021 21:44 IST2021-01-12T21:44:33+5:302021-01-12T21:44:33+5:30

कैस्ट्रोल इंडिया ने जया जामरानी को उपाध्यक्ष-विपणन नियुक्त किया
नयी दिल्ली, 12 जनवरी ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स कंपनी कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को जया जामरानी को उपाध्यक्ष - विपणन के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईआईएम लखनऊ की पढ़ी जामरानी ने भारत और वैश्विक स्तर पर कैसरॉल के विभिन्न प्रभागों में एक दशक से ज्यादा का समय बिताया है। उनकी नियुक्ति एक जनवरी, 2021 से प्रभावी है।
कैस्ट्रोल इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप सांगवान ने कहा कि कंपनी को जामरानी की गहरी व्यवसायिक समझ का लाभ मिलेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।