लाइव न्यूज़ :

जयपुर में वाहन कलाप्रेमियों का 'कार्टिस्ट फेस्टिवल' संपन्न

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:33 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवम्बर कलाकारों, ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों और डिजाइनरों का चार दिवसीय ‘कार्टिस्ट फेस्टिवल’ सोमवार को सम्पन्न हुआ।

कार्टिस्ट के संस्थापक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि उत्सव में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, कलाकार, ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ, डिजाइनर व अन्य हस्तियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इस कला व ऑटोमोबाइल उत्सव में कई प्रख्यात कलाकारों के सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें पद्मश्री शाकिर अली, विनय शर्मा, वीर मुंशी, वाजित खान, स्वरूप बिस्वास, निताशा जैनी, लुबना सेन, सुधांशु सुथार और पूनम नायर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस उत्सव में एक क्लासिक एंबेसडर का इंस्टॉलेशन शामिल है, जिसे स्वर्णिम पत्तों के डिजाइनों से कवर किया गया है। 'ओल्ड इज गोल्ड' नामक इस इंस्टॉलेशन के जरिए पुराने वाहनों को सावधानीपूर्वक तरीके से नष्ट किए जाने के महत्व को दर्शाया गया है।

कार्टिस्ट फेस्टिवल को समर्थन करने के लिए लखनऊ, बीकानेर, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे, इंदौर, सांगली जैसे शहरों के कलाकारों ने कोविड की स्थिति के मद्देनजर सभी सुरक्षा सावधानियों को अपनाते हुए फेस्टिवल के आभासी मंच पर अपने घरों से कलाकृतियां बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?