लाइव न्यूज़ :

कार्स24 ने 45 करोड़ डॉलर का वित्त जुटाया, बाजार मूल्यांकन बढ़कर 1.84 अरब डॉलर हुआ

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कार्स24 ने सोमवार को कहा कि उसने डीएसटी ग्लोबल, फाल्कन एज, सॉफ्टबैंक विजन फंड 2 और अन्य से 45 करोड़ डॉलर (करीब 3,321.3 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन लगभग दोगुना बढ़कर 1.84 अरब डॉलर हो गया।

मूल रूप से पुरानी कारों की बिक्री-खरीद की सेवा देने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त जुटाने के मौजूदा चरण 'सीरीज एफ' के तहत इक्विटी (34 करोड़ डॉलर) और ऋण (11 करोड़ डॉलर) के जरिये यह राशि जुटायी गयी।

इक्विटी दौर का नेतृत्व डीएसटी ग्लोबल, फाल्कन एज और सॉफ्टबैंक विजन फंड 2 के साथ-साथ टेनसेंट और मौजूदा निवेशकों मूर स्ट्रेटेजिक वेंचर्स एवं एक्सोर सीड्स की हिस्सेदारी के साथ किया गया।

वहीं डेट फंडिंग (ऋण) कई अलग-अलग वित्तीय संस्थानों से हुई है।

बयान के मुताबिक, "नवीनतम निवेश के साथ, कार्स24 अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करने के साथ-साथ भारत में अपनी कारों, बाइक और वित्तपोषण कारोबार को और मजबूत करेगी तथा उस प्रौद्योगिकी में निवेश करना जारी रखेगी जिससे ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ संभव अनुभव मिलता है।"

कार्स24 पर मासिक तौर पर 1.3 करोड़ से ज्यादा ट्रैफिक मिला है और अब तक चार लाख से अधिक लेनदेन हुए हैं। इसने एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का लाइसेंस भी हासिल किया है और कार्स24 फाइनेंशियल सर्विसेज एवं दोपहिया वाहन बिक्री इकाई बाइक्स24 भी शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत