लाइव न्यूज़ :

कार्लाइल सौदा: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ईजीएम का परिणाम सैट के आदेश के बाद

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जून पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने बुधवार को कहा कि वह एक दिन पहले कार्लाइल ग्रुप के नेतृत्व में 4,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश पर हुई शेयरधारकों की बैठक के नतीजे का खुलासा सैट के आदेश के बाद करेगी।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सेबी के सोमवार को उस आदेश के खिलाफ प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में अपील की थी, जिसमें बाजार निमायक ने कार्लाइल समूह के साथ प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये के सौदे में शेयरधारकों के पंजीकृत स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता द्वारा शेयरों के मूल्यांकन तक मतदान पर आगे बढ़ने से रोक दिया था।

सैट ने 21 जून के अपने आदेश में शेयरधारकों की बैठक की अनुमति दी थी लेकिन शेयरधारकों के मतदान के नतीजों की घोषणा न्यायाधिकरण के अगले आदेश तक नहीं करने के लिए भी कहा था।

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की प्रवर्तित हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अमेरिका की कार्लाइल समूह के नेतृत्व में निवेशकों के एक समूह को शेयरों के वरीयता मुद्दे के बारे में उठाई गई चिंताओं के बाद मुश्किल में पड़ गई थी।

इस सौदे की घोषणा 31 मई की गई थी और शेयरधारकों तथा अन्य मुद्दों के अलावा, शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए 22 जून को नियामक अनुमोदन और एक असाधारण बैठक (ईजीएम) बुलाई गई थी।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को बताया कि प्रस्ताव के परिणाम 21 जून को सैट के आदेश के अनुसार घोषित किए जाएंगे। साथ ही परिणामों को कंपनी की वेबसाइट और एनएसडीएल की वेबसाइट पर रखा जाएगा और बीएसई तथा एनएसई को सूचित किया जाएगा।

सैट ने सेबी को इस अपील पर 26 जून तक अपना जवाब देने को कहा है। न्यायाधिकरण इस मामले में पांच जुलाई को अपना अंतिम आदेश देगा।

बीएसई में बुधवार को पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर पांच प्रतिशत टूटकर 700.60 रुपये पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम