लाइव न्यूज़ :

महामारी के चलते यूरोप में कार की बिक्री में भारी गिरावट

By भाषा | Updated: January 19, 2021 13:53 IST

Open in App

मिलान, 19 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस महामारी के चलते यूरोप में बीते साल कार की बिक्री में लगभग एक चौथाई की गिरावट आई, जिसके चलते उद्योग अपने सबसे बुरे संकट का सामना कर रहा है।

यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नई कार का पंजीकरण 23.7 प्रतिशत या 30 लाख इकाई घटकर 99 लाख इकाई रह गया।

एसोसिएशन के कहा कि लॉकडाउन और दूसरे प्रतिबंधों के चलते पूरे यूरोप में कार की बिक्री पर अभूतपूर्व असर पड़ा। सभी प्रमुख बाजारों में दोहरे अंक में गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान बिक्री स्पेन में 32.3 प्रतिशत, इटली में 28 प्रतिशत और फ्रांस में 25 प्रतिशत घटी। जर्मनी को 19 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा।

आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में हालात कुछ सुधरे, लेकिन गिरावट का सिलसिला नहीं थमा। दिसंबर में बिक्री इससे पिछले साल की तुलना में 3.3 प्रतिशत कम थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस