लाइव न्यूज़ :

लघु अवधि में कार कीमतें स्थिर रहेंगी, इस महीने से मांग सुधरेगी : फॉक्सवैगन इंडिया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:39 IST

Open in App

मुंबई, छह जून कारों की कीमतें लघु अवधि में स्थिर रहेंगी क्योंकि कोविड-19 की दूसरी लहर ने मांग-आपूर्ति की स्थिति को काफी हद तक संतुलित कर दिया है। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह राय जताई।

मई महीने में वाहन कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई है। 2021 के पहले तीन माह में दबी मांग की वजह से वाहन कंपनियों की बिक्री उल्लेखनीय रूप से बढ़ी थी। कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई राज्यों में आवाजाही पर अप्रैल और मई में अंकुश लगाया गया, जिससे कारों की बिक्री पर भी असर पड़ा है।

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा कि जून से मांग में सुधार की उम्मीद है, क्योंकि अंकुशों में ढील दी जा रही है। साथ ही टीकाकरण भी बढ़ रहा है और मानसून सामान्य है।

पीटीआई-भाषा को ई-मेल के जरिये दिए जवाब में गुप्ता ने कहा कि कैलेंडर साल की पहली तिमाही में वास्तव में मांग आपूर्ति से अधिक हो गई थी जिसकी वजह से इंतजार की अवधि बढ़ गई और बाजार में कीमतों में ऊपर की ओर करेक्शन हुआ।

प्रमुख वाहन कंपनियों मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स तथा टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री मई में अप्रैल की तुलना में घटी है। महामारी की दूसरी लहर से उत्पादन और आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘फिलहाल मौजूदा लॉकडाउन की वजह से हम बिक्री में गिरावट देख रहे हैं। अप्रैल में ग्राहकों को आपूर्ति 20 प्रतिशत प्रभावित हुई। मई में ज्यादातर देश लॉकडाउन में था। ऐसे में आपूर्ति में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें