लाइव न्यूज़ :

कैनबैंक वेंचर कैपिटल ने कोरोवर में निवेश किया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई कैनबैंक वेंचर कैपिटल फंड लिमिटेड (सीवीसीएफएल) ने बेंगलुरु की कोरोवर प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया है। यह एक कॉन्वरशेसनल आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट कंपनी है। सीवीसीएफएल ने अपने छठे फंड – एम्पॉवर इंडिया फंड के तहत कोरोवर में निवेश किया है।

कैनबैंक वेंचर कैपिटल फंड लिमिटेड केनरा बैंक की अनुषंगी है। इससे पूर्व कैनबैंक ने फंड ऑफ फंड्स, इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट फंड के अलावा पांच अन्य वेंचर कैपिटल फंड्स को पूरा किया है। यह कंपनी का छठा फंड है.

कोरोवर अपने में पहली मानव केंद्रित चैटबॉट कंपनी है। कोरोवर सेल्फ-ऑनबोर्डिंग सपोर्ट के जरिये चैटबॉट सर्विस का काम आसानी से करती है। इसके साथ ही अपने एआई विडियोबॉट प्लेटफॉर्म के जरिये ये संस्थानों की लागत में कटौती, आय में बढ़ोतरी, ग्राहकों को बेहतर अनुभव और कार्य में कुशलता प्रदान करती है। कोरोवर के पास 40 करोड़ से अधिक प्रयोगकर्ता हैं और 200 अरब से अधिक संपर्क हैं।

इस मौके पर कोरोवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंकुश सभरलवाल ने कहा कि कैनबैंक द्वारा दिए गए फंड और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस मदद के जरिये हमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या