लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक ने पात्र संस्थागत नियोजन के लिए प्रति शेयर आधार कीमत 103.50 रुपये तय की

By भाषा | Updated: December 8, 2020 00:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर केनरा बैंक ने अपने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के लिए प्रति शेयर आधार कीमत 103.50 रुपये तय की। क्यूआईपी से बैंक की योजना 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की है।

इस संबंध में बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को जानकारी दी।

बैंक ने अपनी सालाना आम बैठक में क्यूआईपी से 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की अनुमति प्राप्त की थी।

बैंक के निदेशक मंडल की पूंजी योजना प्रक्रिया उप-समिति की सात दिसंबर को हुई बैठक में क्यूआईपी निर्गम खोलने और आधार कीमत को मंजूरी दी गयी।

समिति की अगली बैठक 10 दिसंबर को होगी, जिसमें शेयर की निर्गम कीमत और आवंटन किए जाने वाले शेयरों की संख्या पर निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा