लाइव न्यूज़ :

कैनरा बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में तीन गुना बढ़कर 1,177 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 जुलाई कैनरा बैंक ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़कर 1,177.47 करोड़ रुपये रहा। अवरुद्ध ऋण खातों में कमी से बैंक को लाभ में मदद मिली है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 406.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कैनरा बैंक ने पिछले वर्ष अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सिंडिकेट बैंक को एक अप्रैल, 2020 से अपने आप में समाहित कर लिया था।

कैनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी आय बढ़कर 21,210.06 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20,685.91 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) घटकर 8.50 प्रतिशत रह गई। जो अप्रैल-जून 2020 तिमाही में 8.84 पर प्रतिशत थी। कुल शुद्ध एनपीए अनुपात भी गिरकर 3.46 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3.95 प्रतिशत था।

बैंक ने कहा कि बैंक ने कहा कि उसकी चालू वित्त वर्ष के दौरान पूंजी आधार बढ़ाने के लिए ऋण और इक्विटी के माध्यम से 9,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

इसके अलावा बैंक की गैर-ब्याज आय वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 67.47 प्रतिशत बढ़कर 4,438 करोड़ रुपये हो गई जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में यह 2,650 करोड़ रुपये थी।

वही बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान घटकर 2.71 प्रतिशत हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.84 प्रतिशत था।

कैनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी एलवी प्रभाकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऋण का भुगतान 91 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो दर्शाता है कि उधारकर्ताओं ने भुगतान करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, “ कुछ कर्जदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसे समाधान प्रक्रिया के तहत सुविधाएं देकर हल किया गया। इससे कर्जदारों को कुछ राहत मिली और अब उन्होंने अपना कारोबार शुरू कर दिया है।”

कैनरा बैंक का शेयर मंगलवार को 1.47 प्रतिशत की बढ़त लेकर बीएसई पर 148.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?